ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ)
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)
ब्यावर जिला पुलिस प्रशासन मुखिया रतनसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक भूपेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार सिटी सीओ राजेश कसाना के सुपरविजन मे पुलिस मित्र एवम सीएलजी सदस्यों ने बारां जिले की अंता विधानसभा में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान हो रहे चुनाव के लिए जैसलमेर से बीएसएफ की तीन कंपनियों का जोरदार आतिथ्य सत्कार किया।जवानों ने रात्रि विश्राम ब्यावर में ही किया था।
नगर के सेवा समर्पित सदस्यों ने की शानदार व्यवस्था
बीएसएफ की तीनों कंम्पनीयो को ब्यावर के ब्रहाण स्वर्णकार बगीची एवम महेश्वरी बगीची मे रात्रि प्रवास हेतु ठहराया गया।
आवास एवम प्रवास व्यवस्था में ब्यावर पुलिस मित्र एवम सीएलजी सदस्य व एकल फाउंडेशन सेवा समर्पण संस्थान के सेवा समर्पित सदस्यों द्वारा लगभग 300 जवानों के लिए रात्री मे भोजन की व सवेरे के अल्पाहार की शानदार व्यवस्था की गई।
पुलिस के अधिकारियों ने लिया जायजा
इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधिक्षक भुपेंद्र शर्मा सिटी सीओ राजेश कसाणा ब्यावर सिटी थानाधिकारी आशुतोष पांडे तहसीलदार हनुतसिंह ने बीएसएफ के जवानो हेतु की गई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इन सदस्यों ने निभाई सहभागिता बीएसएफ अधिकारियों एवं जवानों की आवास प्रवास एवम आतिथ्य सत्कार व्यवस्था में पुलिस मित्र एकल फाउंडेशन अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, पुलिस मित्र मनीष मंगल, श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार के ऋषभ पीपाड़ा जनक सोन, मनोज सोनी, आनंद सोनी, आदित्य, जय प्रकाश, सोमेश, लकी, दिनेश भती, निखिल, राहुल साहू सहित टीम सदस्यों ने सभी बीएसएफ जवानो को की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
ब्यावर की “अतिथि देवौ भव:” परम्परा की बीएसएफ ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए वाहवाही की एवम आभार जताया। ब्यावर के आतिथ्य सत्कार से सभी जवान गदगद दिखाई दिये।

