ब्यावर की बेटी आर्ची पाखरोट ने तुर्किस्तान में लहराया अपने वतन का परचम, एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में जीता कांस्य पदक

ब्यावर की बेटी आर्ची पाखरोट ने तुर्किस्तान में लहराया अपने वतन का परचम, एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में जीता कांस्य पदक

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 29 अक्टूबर।
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

ब्यावर की बेटी आर्ची पाखरोट ने तुर्किस्तान में भारत का परचम लहराते हुए एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2025 ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाते हुए ब्यावर शहर का नाम रोशन किया है।
आर्ची की माता ने हमारे ब्यावर ब्युरो प्रकाश जैन से विशेष बातचीत में बताया कि भारतीय टीम से 18 लडको एवम लड़कियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया था।

उन्होंने कहा की पूरे परिवार ये खबर सुनकर रोमांचित एवम पुलकित व प्रफुल्लित हो गया जब मोबाइल से स्वयं उसकी बेटी ने कांस्य पदक जीतने की खबर दी।


आर्ची की माता ममता पाखरोट ने एक जानकारी में बताया कि मात्र 19 वर्ष की उम्र में कांस्य पदक जीतने वाली वो पहली छात्रा है। 28 अक्टूबर को इस चैंपियनशिप में अपना पूरा दमखम दिखाते हुए अपने वतन की झोली में कांस्य पदक डाल कर ब्यावर सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया। आर्ची ने स्वयं बतियाते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे उसकी माता एवम भाई कनक का हाथ है। मम्मी एवम भाई ने खूब प्रेरणा दी एवम समय समय पर खूब प्रोत्साहित किया। उसने इस कामयाबी को व इस पदक को अपने पिता भरत को समर्पित किया।


जिला स्तर पर जीता था स्वर्ण पदक
आर्ची की आरंभ से ही कुश्ती की ओर खासा लगाव था। परिवार की विशेष प्रेरणा से उसने इस खेल में कभी पूछे मूड कर नहीं देखा।जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते हुए उसने स्वर्ण पदक जीतकर अपने कौशल एवं प्रतिभा का परिचय दिया। वो इस खेल में आगे रहने के साथ साथ पढ़ाई में भी आगे है। वो अभी 12 वी कक्षा में अध्ययन्नरत है।


निकलेगी सम्मान रैली
आर्ची के दादा मदन लाल पाखरोट ने अपनी पोती की कामयाबी पर हर्ष जताते हुए कहा कि महज 19 वर्षीय इस बच्ची ने जबरदस्त कमाल किया है। वो 01 नवम्बर को ब्यावर पहुंचेगी। इस मौके पर परिवार एवम नगर वासियों द्वारा उसकी जोरदार अगुवाई करते हुए भव्य स्वागत किया जायेगा। इसी दिन दोपहर 12.30 नगर परिषद से एक सम्मान रैली का आयोजन किया गया है यह अभिनंदन रेली नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन नगर परिषद मार्ग स्थित उसके आवास पर पहुंचेगी।


पाखरोट परिवार के आंगन में छाई खुशियां
परिवार की बेटी का वतन का नाम करने पर पूरे पाखरोट परिवार में जबरदस्त खुशियां छाई हुई है। परिवार में जश्न का माहौल है। बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार जन आने जाने वालों का मुंह मीठा कराकर बधाइयां स्वीकार कर रहे हैं।

Chhattisgarh