रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 1 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के एक्शन और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों का सरेंडर जारी है। नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य / केंद्रीय समिति सदस्य, केंद्रीय रिजनल ब्यूरो सचिव एवं प्रवक्ता कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ़ भूपति ने हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस के समक्ष गढ़चिरोली जिले में आत्मसमर्पण किया था। शनिवार को उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर सशस्त्र अभियान को छोड़कर मुख्य धारा में आने की अपील की है।
वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि, मैंने अपने 60 साथियों के साथ हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आए हैं।छत्तीसगढ़ में सैकड़ों माओवादियों ने हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आए हैं। इसके साथ भारत के कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के सदस्य चंद्रअन्ना ने तेलंगाना में पुर्नवास के लिए आए हैं. इन तमाम साथियों को मैं अभिवादन पेश करता हूं।
हम इस देश में लम्बे समय से काम करते आ रहे हैं। हमने हमारे कई साथियों को खो दिया है. आज बाहर आने का मतलब है कि, ये बदल रहे परिस्तिथियों का संकेत होता है।
आज हमने हथियार छोड़कर जनता के बीच आए थे। अब जनता के बीच में रहकर काम करने का निर्णय लिया है. जिन साथियो को हमने खो दिया है। उन साथियों को समझते हुए यह बदलाव जरुरी है।
उन्होंने आगे कहा कि, हमारे कई साथी इलाकेवर सत्ता को अपनाने के लिए हथियार बंद संघर्ष में डटे हुए हैं। हमें अब यह समझना है कि, इस रास्ते पर चलते हुए ही हम जनता से दूर हुए हैं। ये उस रास्ते की विफलता को दर्शाता है।
हमारी सीसी तमाम बदलावों को पहचान रही है। लेकिन वह संघर्ष पर बदलाव लाने के लिए तैयार नहीं है। यह उनकी कठमुल्लावाद तरीका को दर्शाता है। ऐसे में देशभर के माओवादियों से मेरी अपील है कि, आप हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आएं।
भूपति ने आगे कहा कि, मेरे हथियार छोड़ने पर कुछ लोग मेरी निंदा कर रहे हैं। इसका मैं खंडन करता हूं, कुछ दिनों पहले इस पर रुपेश ने प्रतिक्रिया दी थी। ऐसे में अब मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं और आप सभी हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आए।
जो लोग हथियार छोड़ने के लिए तैयार हैं, वो लोग मेरे नंबर 8856038533 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने साथी रुपेश का 6267138163 नंबर जारी कर कहा कि, आप इस पर संपर्क कर हमसे बातचीत करके सरेंडर कर सकते हैं।

