गांव में घुसा भालू : ग्रामीणों में मचा हड़कंप, इधर- उधर भागने लगे लोग, देखिए वीडियो

गांव में घुसा भालू : ग्रामीणों में मचा हड़कंप, इधर- उधर भागने लगे लोग, देखिए वीडियो

कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कोकपुर में दिनदहाड़े भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भालू अचानक आबादी क्षेत्र में पहुंच गया, जिसे देखकर लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

कुछ लोगों ने दूर से ही मोबाइल में वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भालू के इस तरह दिन के समय गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर भालू की तलाश में जुट गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Chhattisgarh