बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ) 2 नवंबर। धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थीहिरिया सिंह साहब सिंधी कॉलोनी से प्रति वर्षानुसार इस वर्ष में जपजी साहब का अखंड पाठ नियमित चल रहा है ।
यह कार्यक्रम गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश उत्सव पर आयोजित है, जिसमें 30 तारीख से नियमित प्रभात फेरी भी निकाल जा रही है । आज यह प्रभात फेरी धन गुरु नानक दरबार से होते हुए सिंधी कॉलोनी, मध्य नगरी चौक होते हुए मेडिकल कांप्लेक्स से कश्यप कॉलोनी पहुंची यहां पर पंचायत के पदाधिकारी ने एवं समाज के लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया।
कल यह प्रभात फेरी गुरुद्वारा से आरंभ होकर राजेंद्र नगर, बृहस्पति बाजार से होते हुए आजाद नगर पहुंचेगी । यहां पर भी पंचायत के पदाधिकारी ने प्रभात फेरी का स्वागत रखा है। सभी से आग्रह है इस पुनीत कार्य में शामिल होकर लाभ प्राप्त करें। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी, सोनू लालचंदानी, सुरेश वाधवानी आदि सक्रिय रूप से लगे हुए ।

