जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ) 5 अक्टूबर। श्री ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के सदस्य, स्वर्गीय श्री चंदनमल सिसोदिया के पौत्र, श्री दिलीप सिसोदिया एवं श्रीमती चंदा सिसोदिया के सुपुत्र कुशल सिसोदिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की सभी परीक्षाएँ प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

कुशल ने अपनी स्कूली शिक्षा निर्मल विद्यालय, जगदलपुर से प्राप्त की।
उन्होंने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से बी.कॉम एवं एम.कॉम की डिग्री हासिल की तथा एक्सेल एजुकेशन इंस्टिट्यूट, रायपुर से सीए की कोचिंग प्राप्त की।
उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप ट्रेनिंग प्रतिष्ठित फर्म R. B. Doshi & Co. में पूर्ण की।

कुशल सिसोदिया को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

