गोलू मोबाइल में चोरों का धावा : 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन और नकदी लेकर हुए रफूचक्कर

गोलू मोबाइल में चोरों का धावा : 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन और नकदी लेकर हुए रफूचक्कर

अंबिकापुर(अमर छत्तीसगढ) 6 नवंबर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में चोरों ने गोलू मोबाइल दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान की पिछली दीवार में छेद करके चोर अंदर घुसे और लगभग 25 लाख रुपये के कीमती मोबाइल फोन व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद साइबर सेल की टीम फुटेज खंगाल रही है। साथ ही डॉग स्क्वॉड ने सेंध की दीवार से बाहर तक सुराग तलाशे।

शहर में दहशतयह दूसरी बड़ी चोरी है जो कोतवाली के नाके के बिल्कुल पास हुई, व्यापारी गुस्से में हैं। गुदरी चौक के दुकानदारों ने कहा कि रात में गश्त बढ़ाओ, वरना लॉकडाउन जैसा माहौल हो जाएगा। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया। सीसीटीवी और लोकल मुखबिरों से जल्द पकड़ में आएंगे।

Chhattisgarh