नाकोड़ा जी पूर्णिमा मेले में उमड़े श्रद्धालु,पार्श्व भैरव की जय जयकारों से गूंजा तीर्थ… ब्यावर के भजन गायकों ने बहाई भजनों की सरिता, श्रद्धालु झूमें

नाकोड़ा जी पूर्णिमा मेले में उमड़े श्रद्धालु,पार्श्व भैरव की जय जयकारों से गूंजा तीर्थ… ब्यावर के भजन गायकों ने बहाई भजनों की सरिता, श्रद्धालु झूमें

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 6 नवंबर।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

देश विदेश में जैन तीर्थ के तौर पर विख्यात श्री नाकोड़ा पूर्णिमा मेले में देश भर के विभिन्न कोनों से हजारों श्रद्धालु श्राविकाएं उमड़े। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ में अल भोर से ही मुख्य मंदिर के बाहर दर्शन एवं पूजा करने वालों की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। संपूर्ण तीर्थ श्री पार्श्व भैरव दादा की जय जयकारों से गूंज रहा था। सभी और से भजनों एवम पार्श्व भैरव देव की जय जयकारों की भीनी भीनी महकआ रही थी। मेले में ब्यावर के गायकों ने भक्ति की जोरदार भजन सरिता बहाई।


अलभोर बही भजनों की बयार
नाकोड़ा महातीर्थ के प्रमुख मंदिर के बाहर ब्यावर जिले के ब्यावर नगर से गए लब्ध प्रतिष्ठित एवं उभरते गायक अशोक कोठारी, आशीष जैन, शैलेश कोठारी (बिट्टू) एवं प्रकाश जैन ने अलभोर से लगातार 03 घंटे तक श्री पारस भैरव दादा के एक से बढ़कर एक भजनों की जोरदार भजनों से श्री पारस भैरव दादा को खूब रिझाया।

सभी गायको ने अपनी शानदार भक्तिमय प्रस्तुतियों से देश भर से आए श्रद्धालु भक्तों को भक्ति में गहरे गोते लगवाए। इस मौके पर मुंबई के परम भैरव भक्त मनोज भाई शोभावत,परम भैरव भक्त उपासक मिश्री लाल जैन सूरत, डॉ संगीता ललवानी, नीरू जैन, उर्मिला कोठारी, अंजली जैन शेली कोठारी सहित भारी तादाद में भैरव भक्त उपस्थित थे। तीर्थ के प्रमुख पुजारी घीसू भाई ने संखवादन से पूरे तीर्थ को गुंजायमान कर दिया।


नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों से गूंजा तीर्थ
श्री नाकोडा महातीर्थ से जुड़े समाजसेवी प्रकाश जैन के नेतृत्व में आयोजित भक्ति प्रभात का आगाज सामूहिक नवकार महामंत्र से हुआ। भक्त श्रद्धालु श्राविकाओं ने नवकार महामंत्र की स्वर लहरियों से समूचे तीर्थ को गुंजा दिया।

इस भैरव भक्ति प्रभात में ब्यावर के वरिष्ठ गायक अशोक कोठारी ने पल पल तेरे पास में रहता हूं, डरने की क्या बात है मैं बैठा हूं।सांवरिया पार्श्वनाथ शिखर पर विराजे हो भला पधारिया… पार्श्व गायक शैलेश कोठारी उर्फ बिट्टू ने पारस जी की महफिल को भेरुजी सजाते हैं,किस्मत वालों के घर में दादा आते हैं।

दीवाना तेरा आया दादा तेरी नगरी में। चरणों में रहूं हरदम हे पार्श्व कृपा कर दो।दादा का लेके नाम करोगे कोई काम काम होगा ही होगा…. उभरते एवम कोकिल कंठी गायक आशीष जैन ने मेरे मन में पारसनाथ तेरे मन में पारसनाथ। मेरी प्रभु से संग प्रीत दुनिया क्या जाने।

तेरा जगत में कोई ना कोई ना बिन तेरे पार्श्व सांवरिया.. गायक प्रकाश जैन ने यह प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी, ओ भेरुजी थारो भक्त बनू मैं थारो सेवक बनूं में ….भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालु श्राविकाओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।


मुख्य मंदिर के पट्ट खोलने का लाभ सेठ जसवंतराज लूणिया परिवार को श्री नाकोड़ा महातीर्थ में कार्तिक पूर्णिमा की खासी महता है। इस पूर्णिमा पर तीर्थ के प्रमुख मंदिर के पट खोलने को लेकर श्रद्धालु भक्तों में
जोरदार प्रतिस्पर्धा रहती है। तीर्थ प्रबंधन इस हेतु पूनम से पहले ही पट्ट खोलने के लिए बोली लगाता है।

ताकि भाग्यशाली श्रद्धालु परिवार इसका लाभ ले पाता है। तीर्थ अध्यक्ष देश के ख्यातनाम समाज सेवी रमेश मुथा एवम कोषाध्यक्ष युवा समाज सेवी जीतू भाई चौपड़ा ने बताया कि पट्ट खुलने का लाभ विगत कई वर्षों से सेठ नेमीचंद जसवंत राज लूणिया परिवार लेता आ रहा हैं।तीर्थ के प्रति उनकी श्रद्धा,भक्ति समर्पण भाव जबरदस्त है।

तीर्थ के विकास एवम उन्नयन में उदारमाना भामाशाह सेठ जसवंतराज विकास कुमार ने उदार भावों से सदेव समर्पित रहते हैं। श्री पार्श्व भैरव दादा ने इस बड़ी पूनम कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य मंदिर के पट्ट खोलने का लाभ एक बार फिर उनकी झोली में डाला।

परिवार की सुश्राविका मोनिका, श्रद्धा, रश्मि, विमला एवं परम भैरव युवा समाज सेवी विकास,अंकित मुकेश सहित पूरे परिवार का संतो के सानिध्य में पट खोलने से पूर्व उनकीआंखों में खुशी के आंसू देखे गए।
पूर्णिमा को सवेरे 6 बजे साधु संतों की पावन निश्रा में गाजे बाजे के साथ एक जुलूस के रूप में लूणिया परिवार सहित अनेक श्रद्धालु मंदिर के मुख्य गेट से मुख्य मंदिर के बाहर पहुंचे तो भारी तादाद मौजूद श्रद्धालुओं ने लुनिया परिवार का अनुमोदना अनुमोदना से स्वागत किया।


संतो की दिव्य निश्रा में संतो ने मंत्रोचार से पट्ट खुलवाएं। सबसे पहले दर्शन,पूजा अर्चना का लाभ लुनिया परिवार को मिला। देश के प्रसिद्ध तीर्थ पर पट खोलने के लाभ को लेकर पूरा परिवार खूब अभिभूत,पुलकित एवम प्रफुल्लित दिखाई दिया।
मुथा बोले नाकोड़ा जी मेला इस बार अनूठा एवम अदभुद होगा
श्री नाकोड़ा महातीर्थ के यशस्वी अध्यक्ष रमेश मुथा ने कहा कि जैन धर्म के 23 तीर्थंकर श्री पारसनाथ भगवान का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से पूरे भक्ति भाव,श्रद्धा आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री मुथा ने बताया इस बार नाकोड़ा का मेला अद्भुत एवं अनूठा होगा।


इस मौके पर नाकोड़ा ट्रस्ट तीर्थ मंडल की मेले को लेकर एक विशेष बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता तीर्थ अध्यक्ष समाजसेवी रमेश मुथा ने की।सभी ट्रस्ट मंडल सदस्यों ने मेले को भव्य से भव्य बनाने पर जोर दिया lमेले के संपूर्ण लाभार्थी तीर्थ अध्यक्ष रमेश मुथा ने देश भर के भैरव भक्तों को श्री नाकोड़ा मेले में आने का विनम्र अनुरोध किया है।

ट्रस्ट मंडल की इस बैठक में अनेक ट्रस्टियों ने भाग लेकर तीर्थ के उन्नयन एवम विकास में अपने अनेक सुझाव प्रदान किए। साथ ही मेले के संपूर्ण लाभार्थी रमेश मुथा परिवार का मुक्त कंठ से वाही वाही करते हुए साधुवाद दिया।
तीर्थ अध्यक्ष श्री मुथा व पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बडेरा के नेतृत्व में सभी ट्रस्टियों ने श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान एवम महान चमत्कारी श्री नाकोड़ा भैरव दादा के दर्शन कर मेले की सफलता की कामना की।


आशीष जैन
फोटो जर्नलिस्ट

Chhattisgarh