दुर्ग स्टेशन में बांग्लादेशी गिरफ्तार : मुंबई से फरार होकर जा रहा था पश्चिम बंगाल, रास्ते में जीआरपी और आरपीएफ ने पकड़ा

दुर्ग स्टेशन में बांग्लादेशी गिरफ्तार : मुंबई से फरार होकर जा रहा था पश्चिम बंगाल, रास्ते में जीआरपी और आरपीएफ ने पकड़ा

दुर्ग(अमर छत्तीसगढ) 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्टेशन में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से फरार होकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। वह शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बाकायदा टिकट लेकर यात्रा कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने संदिग्ध के दुर्ग पहुंचने की सूचना जीआरपी को दी थी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन पहुंचने से पहले ही तैयारी कर ली और संदिग्ध को दबोच लिया। आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है।

मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी के सरेंडर के लिए जीआरपी और आरपीएफ इंतजार कर रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि, बांग्लादेशी नागरिक मुंबई से भागकर बंगाल क्यों जा रहा था और उसके तार कहां-कहां जुड़े हो सकते हैं।

Chhattisgarh