डॉ रमन सिंह ने गोलछा परिवार के निवास स्थान पहुंच कर पूज्य रत्नाकर मुनि के संथारा पूर्वक देवलोक गमन पर अनुमोदना एवम परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

डॉ रमन सिंह ने गोलछा परिवार के निवास स्थान पहुंच कर पूज्य रत्नाकर मुनि के संथारा पूर्वक देवलोक गमन पर अनुमोदना एवम परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 9 नवंबर। पूर्व मुख्य मंत्री / वर्तमान स्पीकर डॉ रमन सिंह ने गोलछा परिवार के निवास स्थान चरण कमल पहुँच कर पूज्य रत्नाकर मुनि जी मा.सा. के संयमी जीवन एवम संथारा पूर्वक देवलोक गमन पर उनके साहसिक निर्णय की अनुमोदना एवम परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा की मृत्यु को महोत्सव में बदलने का इससे अच्छा उदाहरण नहीं हो सकता। लोग तो मृत्यु से घबरा जाते है पर उन्होंने मृत्यु पर विजय प्राप्त की।
परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विजय राज जी मा. सा. के प्रति भी उन्होंने अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए उनकी प्रशंसा की।

Chhattisgarh