सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर की मुश्किलें बढ़ी : कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर की मुश्किलें बढ़ी : कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 10 नवंबर। हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने रूबी सिंह तोमर को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश दिया था।

रूबी तोमर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र तोमर बीते 151 दिन से फरार था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। अब उसे सड़क मार्ग से रायपुर लाया गया है। जहां वो पुलिस कस्टडी में बनियान पहने नजर आ रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इलाके में उसका जुलुस निकाला। जिसमें वह कहता दिखाई दे रहा था कि, गुंडागर्दी पाप है और पुलिस हमारी बाप है।

Chhattisgarh