राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 11 नवंबर। युगांतर पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए माॅक पार्लियामेंट का प्रभावी आयोजन विद्यालय के निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, प्राचार्य मधुसूदन नायर की उपस्थित में हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी ने कहा कि इस आयोजन के जरिए विद्यार्थी संसद की सारी गतिविधियों की जानकारी व्यावहारिक धरातल पर प्राप्त करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा।
उन्होंने भी विद्यार्थियों को संसद की सारी गतिविधियों के बारे में विस्तार से समझाया। इसी तारतम्य में प्राचार्य मधुसूदन नायर ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के हित में निरंतर होते रहेंगे। आने वाले समय प्रश्न काल सहित अन्य गतिविधियों का समय और अधिक बढ़ाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी बात कहने का और अधिक समय मिलेगा।
इस आयोजन के जरिए लगभग 60 विद्यार्थियों ने अपनी वाक शैली का प्रभावी प्रयोग किया। इसमें सत्ता दल के 35 तथा विपक्षी दल के 25 विद्यार्थी शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया बढ़ते प्रभाव विषय पर काफी रोचक वाद-विवाद किया। बहस के बाद माॅक पार्लियामेंट में इस संबंध में एक विधेयक भी पास किया गया।
यह आयोजन विद्यालय के प्राचार्य नायर के मार्गदर्शन में सामाजिक विज्ञान विभागाध्यक्ष तरूण कुमार महापात्र, प्रियंका कपूर, श्वेता मूंदड़ा, स्मिता नायर, मोनिका रॉय, गणित शिक्षक संग्राम पवार के सहयोग से सफलता के लक्ष्य तक पहुँचा । आयोजन के सराहना करते हुए विद्यालय के सेक्रेटरी विनय डड्ढा ने कहा कि माॅक पार्लियामेंट विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सामाजिक व्यवहार को सुदृढ़ करना था। विद्यार्थियों की उत्साहवर्धक भागीदारी ने इसे रोचक और प्रेरणादायक बना दिया।
आज के विद्यार्थी कल के भावी नागरिक बनेंगे, इस दिशा में भी विद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजन के जरिए उनके व्यक्तित्व के हर क्षेत्र को विकसित करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

