संयम पथ के 04 पथिको की होगी दीक्षा, ब्यावर सहित देश भर से पहुंचेंगे श्रद्धालु

संयम पथ के 04 पथिको की होगी दीक्षा, ब्यावर सहित देश भर से पहुंचेंगे श्रद्धालु

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 11 नवंबर
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार)

सांसारिक मोह माया एवम सतरंगी दुनियां को त्यागकर मंगलवार 11नवम्बर को 04 मुमुक्षु संयमी आत्माएं संयम मार्ग पर आरूढ़ होगी।
ये जैन भगवती दीक्षा महोत्सव जैनाचार्य राम गुरु की जन्म धरा देशनोक में होगा जिसमें ब्यावर से एक खास जत्था शिरकत करेगा।
जैनाचार्य श्री राम गुरु देंगे जैन भगवती दीक्षा
देशनोक में चारों संयम पथ के पथिको को व्यसन मुक्ति के प्रणेता जैनाचार्य रामलाल जी महाराज अपने मुखारविंद से जैन भगवती दीक्षा प्रदान करेंगे। इस विरल मौके पर संघ के संघनायक श्री राम गुरु के साथ संघ के उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि सा सहित संत साधु मंडल एवम महासती मंडल का श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं को पावन सानिध्य एवम धर्म देशना का रसपान का मौका सहज ही मिलेगा।
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन श्रावक संघ से जुड़े ब्यावर जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष समाज सेवी गौतम चौधरी एवम पूर्व अध्यक्ष अरविंद मुथा व कोषाध्यक्षनिहाल कोठारी के अनुसार पूज्य राम गुरु की जन्मभूमि देशनोक चातुर्मास के तहत सयंम शतम दीक्षा महोत्सव का इतिहास रचने जा रहा साधुमार्गी संघ। दीक्षा महोत्सव की तैयारियों में पूरा देशनोक संघ सेवा समर्पण भावों से जुटा हुआ है। महोत्सव को लेकर कस्बे के जैन जैनेतर में खासा उत्साह उमंग बना हुआ है। वे इन संयमी पलों के साक्षी बनने हेतु आतुर है।
सयंम शतम मे सौ दीक्षा पूरी होगी,लगेगा दीक्षा का शतक
श्री साधुमार्गी संघ के संघनायक जैनाचार्य श्री राम गुरु के अंतेवासी श्रावक देश के नामी भामाशाह सुनील खेतपालिया एवम वीर सुपुत्र श्री वर्धमान शिक्षण समिति के सचिव डॉ नरेंद्र पारख ने बताया कि श्री राम गुरु की दिव्य एवम पावन निश्रा में होने वाले इस अद्भुत जैन दीक्षा महोत्सव के देश विदेश के हजारो लोग साक्षी बनेगें।श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं एक ही आसन पर तीन से पांच सामायिक साधना कर संयम मार्ग अपनाने वाली मुमुक्षु संयमी आत्माओं की अनुमोदना करेंगे।
हुक्म संघ के नवम पट्टधर, जन-जन की आस्थाओं के केंद्र,उत्क्रांति प्रदाता श्री रामेश गुरु,बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि म.सा.की महत्ती कृपा से गुरु भगवन श्री रामेश
की जन्म धरा पर मंगलवार 11 नवम्बर 2025 को 04 दीक्षा देशनोक (राज.)में संपन्न होने के साथ ही सयंम शतम की सौ वी दीक्षा आचार्य श्री रामेश के मुखार विंद से मुमुक्षु बहन सुश्री झील कोटड़िया की होगी।
ये मुमुक्षु स्वीकारेगी संयम मार्ग,बनेगी जैन साध्वियाँ
1.मुमुक्षु बहन सुश्री प्रिया जी छाजेड़ (साजा, छ.ग.)
2.मुमुक्षु बहन सुश्री झलक जी कोटड़िया (नंदुरबार)
3.मुमुक्षु बहन सुश्री मुस्कान जी मरोटी (देशनोक)
4.मुमुक्षु बहन सुश्री झील जी कोटड़िया (नंदुरबार)
संघ के महामंत्री धर्मीचंद ओस्तवाल ने बताया कि दीक्षा महोत्सव में शिरकत करने हेतु एक विशेष जत्था मंगलवार
को देशनोक गुरु भगवन्तों की जय जयकारों के साथ समता भवन में विराजित संत महापुरुषों से मांगलिक सुनकर आनंद भवन से देशनोक जायेगा। परम गुरु भक्त स्वाधायाय संघ प्रमुख उत्तम श्रीश्रीमाल एवम दिलीप श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस दीक्षा महोत्सव को लेकर पूरे देश में जैन समाज के विभिन्न घटकों में खासा उत्साह का वातावरण छाया हुआ है। दीक्षा महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं उत्साह एवम समर्पण भावो से हिस्सा लेकर उनकी अनुमोदना कर रहें है।

Chhattisgarh