रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 14 नवंबर। उत्तर विधान सभा के जवाहर नगर मंडल द्वारा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR 2025-26) पर एक कार्यशाला का आयोजन 13 नवंबर 2025 को शाम 4.30 बजे जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित की गई। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि इस कार्यशाला में मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने की, साथ ही संचालक मंडल में जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, SIR सहसंयोजक विजय शंकर मिश्रा, महामंत्री गुंजन प्रजापति, लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल, विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अकबर अली, सतीश छूगानी, पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

साथ ही उक्त बैठक में भाजपा जवाहर नगर मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, पार्षद छाया पार्षद, बूथ अध्यक्ष संयोजक सह संयोजक शक्तिकेंद्र प्रभारी विशेष आमंत्रित सदस्यगण, कार्यकारिणी सदस्यगण सहित सभी BLA 2 समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण,भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
SIR के सह संयोजक प्रदेश प्रवक्ता श्री विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र की सबसे अहम प्रक्रिया मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision –SIR) शुरू हो चुकी है. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) बांट रहे हैं.4 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा।

साथ ही बीएलओ, 1बीएलओ 2,शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी कार्यकर्ता गण इस विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा सभी मतदाताओं के घर घर जाकर मतदाता के नाम, पते और विवरण का सत्यापन जरूर कराना चाहिए ताकि मतदाता सूची को ज्यादा सटीक, अपडेट और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक सूची से वंचित न रहे और सभी का नाम सही जानकारी के साथ दर्ज हो। लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी और अधिकार दोनों है।

उन्होंने विशेषकर युवाओं और नए मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर फॉर्म भरें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि सही और पूर्ण मतदाता सूची ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है।
आज के कार्यकम में विशेष रूप से उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने की, साथ ही संचालक मंडल में जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा, महामंत्री गुंजन प्रजापति,उपाध्यक्ष अकबर अली, लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, सतीश छूगानी अर्चना शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे, अर्पित सूर्यवंशी, अश्वनी विश्वकर्मा, असगर अली, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, साजन श्रीवास, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, रिखी राम श्रीवास, पूनम सोनी, प्रणीत जैन, कुशल गेडेकर, भरत कुंडे, जतिन सोनवानी, दिनेश शर्मा, नीलू तलमेल, वेणुका शुक्ला, सरोज गुरुगोसाई, प्रियंका शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

