ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ), 13 नवम्बर
(प्रकाश जैन) जयगच्छाधिपति, उग्र विहारी, वचन सिद्ध साधक, व्याख्यान वाचस्पती आशुकवि जैनाचार्य प्रवर श्री पार्श्वचंद्र जी म.सा.की आज्ञानुवर्ती महासती श्री शारदा कंवर जी म.सा.आदि ठाणा 6 का गुरुवार सवेरे ब्यावर नगर में मंगल प्रवेश हुआ। भक्त श्रद्धालुओं ने जय जयकारों से अगुवाई कर अपनी श्रद्धा भक्ति एवं समर्पण भाव का परिचय दिया ।
श्री जयमल जैन श्रावक संघ के महामंत्री एवं नगर के जैन समाज के प्रमुख संघ श्री वीर संघ के पूर्व महामंत्री समाज सेवी दूलीचंद मकाणा ने एक विशेष वार्ता में बताया कि ब्यावर जिला मुख्यालय से 19 किलोमीटर दूर जवाजा पंचायत समिति मुख्यालय के गांव जवाजा में वर्षों बाद जैनसाध्वियों का वर्षा कालीन चातुर्मास हुआ।
संघ की प्रमुख साध्वी श्री शारदा कंवर जी ने अपनी सहयोगी 05 साध्वियो के साथ श्री संघ की विनती को मान देते हुए भव्य वर्षावास किया।जिसमें जवाजा, ब्यावर सहित देश के अनेक कोनों से सैकडों श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने चातुर्मास का दिव्य लाभ उठाते हुए इस वर्षावास को यशस्वी वर्षावास बना दिया।
जवाजा में लगा धर्म ध्यान तप त्याग का लगा जोरदार ठाठ…
जवाजा में जन्मे जाए श्री स्थानक वासी जैन वीर संघ एवम श्री वर्धमान शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष
भामाशाह सेठ श्री शांतिलाल नाबरीया ने बतियाते हुए कहा कि जवाजा संघ की अंनत अंनत पुण्यवानी के बलबूते पर संघ एवम जवाजा ग्राम वासियों को ये अनमोल मौका मिला।
जिसका संपूर्ण जवाजा ग्राम वासियों सहित ब्यावर एवम देश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने इस स्वर्णिम मौके को दोनो हाथों से भुनाते हुए जबरदस्त लाभ उठाया।चातुर्मास में धर्म ध्यान,साधना आराधना,जप जाप एवम तप त्याग का अनुपम एवम जोरदार ठाठ लगा। धर्म ध्यान की अद्भुत बयार से पूरा गांव धर्म और अध्यात्म से गूंज उठा।
के.डी. जैन स्कूल से विहार कर ब्यावर पहुंचा साध्वी मंडल
श्री स्थानक वासी जैन वीर संघ के सिरमौर कोकिल कंठी गायक श्री महेंद्र सांखला ने ये जनवरी देते हुए बताया कि साध्वी प्रमुखा श्री शारदा श्रीजी महाराज ठाणा 06 ने गुरुवार सवेरे के डी जैन स्कूल नरबदखेड़ा से लगभग 06 किलोमीटर का पैदल विहार कर ब्यावर जैन समाज के पुरजोर आग्रह पर नगर में पदार्पण किया।
साध्वी मंडल के जवाजा से के. डी.जैन स्कूल पहुंचने पर शाला निदेशक वीर पुत्र श्री सुयश हिमांशु तातेड, वीर धर्म सहायिका सरोज आयुषी तातेड सहित पुरे स्टाफ ने वंदन नमन कर साध्वी मंडल का गुरु भगवन की जय जयकारों से स्वागत अभिनंदन कर अगुवाई की।
इस मौके पर साध्वी प्रमुखा श्री शारदा श्री जी ने स्कूल के संस्थापक वर्तमान में श्री धैर्य मुनि जी महाराज के नाम से जिनशासन को दिपाने वाले संत के जीवन की सेवाओं को रेखांकित करते हुए संत जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से गुरु मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए मानव जीवन को सार्थक करने की मर्म स्पर्शी अपील की।
विहार यात्रा में झलका अपार उत्साह एवं समर्पण भाव..
श्री जयमल संघ की महासाध्वी श्री शारदा श्री जी महासती मंडल के जवाजा से ब्यावर तक की पैदल विहार यात्रा में खास तौर पर युवाओं में संत महापुरुषों के विहार यात्रा में साथ चलने की जबरदस्त उत्साह उमंग की मिसाल साध्वियों के समक्ष पेश की।
जवाजा से संघ अध्यक्ष पदम नाबरीय,मंत्री नवीन रूणिवाल, अंकित रूणीवाल सहित संघ सदस्य एवम महिला मंडल की सदस्यों ने जवाजा से ब्यावर एवम ब्यावर संघ के महेंद्र सांखला, पदम बंब, गौतम हिंगड़,संघ अध्यक्ष प्रदीप बोहरा, दुलीचंद मकाणा, मनीष मकाणा, गौतम कोठारी, उत्तम कोठारी, विनय गादिया, पदम गादिया सहित श्रद्धालुओ ने हिस्सा लेकर विहार यात्रा में पूज्य अर्जित किया ।

संघ अध्यक्ष प्रदीप बोहरा के अनुसार साध्वी मंडल सुख साता पूर्वक श्रुताचार्य चौथ स्मृति भवन,विनोद नगर में विराजमान हैं ।आज का विहार के डी.जैन स्कूल से चौथ स्मृति भवन तक हुआ ।
कल शुक्रवार का प्रवचन पिपलिया बाजार स्थित जैन स्थानक में सवेरे 09 बजे होगा । जिसमें तीर्थंकर भगवान की जिन वाणी की बरखा साध्वी मंडल करेंगे।
संघ के राष्ट्रीय प्रमुखों का ब्यावर आगमन संघ ने किया बहुमान
श्री अखिल भारतीय जयमल जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण गोठावत, महामंत्री प्रकाश बोहरा चेन्नई के ब्यावर आगमन पर संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी का ब्यावर संघ प्रमुखों ने स्थानक परिसर में माला, उपरना एवम शाल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए बहुमान किया। सभी राष्ट्रीय जैन पदाधिकारियों का समाज सेवी भामाशाह शांतिलाल नाबरिया के विनोद नगर स्थित आवास पर एक समारोह में संघ चर्चा करते हुए अभिनंदन किया गया।
बैठक में संघ के उन्नयन एवम विकास पर गहन मंथन हुआ। महासती मंडल से मांगलिक श्रवण कर राष्टीय प्रमुख पुनः प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में प्रवास हेतू कूच कर गए।

