चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन निरंतर जारी

चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन निरंतर जारी

बेलगांव डोंगरगढ़ (अमर छत्तीसगढ) 14 नवंबर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ रायपुर के आह्वान पर 3 नवंबर से चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है, आंदोलन निरंतर जारी है ।

कर्मचारी संगठन को साय कैबिनेट आज निर्णय लेने का उम्मीद था लेकिन 14 नवंबर को बिष्णु देव साय मंत्रिमंडल के कैबिनेट में हमारे मांगों के संबंध में किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया बल्कि सरकार के निर्देश पर कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू, प्रदेश महामंत्री ईश्वर श्रीवास एवं प्रदेश के पदाधिकारी जिला अध्यक्षों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसका प्रदेश संगठन निंदा नकरती है एवं उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है ।

Chhattisgarh