ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 15 नवंबर।
साधु संतो की सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाला देश का लब्ध प्रतिष्ठित कर्णावट परिवार ने अपने आराध्य गुरु जैन धर्म की दिव्य विभूति,प्रवचन प्रभाकर, संयम सुमेरु राष्ट्र संत जैनाचार्य प्रवर विजयराज जी म सा के दिव्य संदेशों,उपदेशों,आदर्शो को आत्मसात करते हुए में श्री विजय गुरु कृपा एवम महर से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करने का बीड़ा उठाया है।
श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के महा मंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने श्री वर्धमान कालेज परिसर के अपने विशेष कक्ष में भास्कर ऐप के ब्यावर ब्यूरो से एक विशेष भेंट के दौरान बताया कि संस्था के सेवा समर्पित सदस्य,प्रसिद्ध समाज सेवी सुश्रावक राजेंद्र कर्णावट की मार्मिक प्रेरणा से उनके होनहार सुपुत्र धर्मपरायण, युवाचेता, ब्लू स्काई परिवार के प्रमुख, प्रसिद्ध उद्यमी सिद्धार्थ गौरव कर्णावट ब्यावर द्वारा अपने संचित धन का सर्वोत्तम उपयोग महिला शिक्षा उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं की अभिवृद्धि हेतु दान के संकल्प को अपनाकर आदर्श स्थापित किया है।
छात्रा शिक्षा के क्षेत्र में विपुल राशि का सहयोग कर शिक्षा की ज्योत जलाई ब्ल्यू स्काई ने डॉ पारख ने भास्कर ऐप से भेंट के दौरान बताया कि ब्यावर के गौरव, ब्ल्यू स्काई के भामाशाह युवा चेता सिद्धार्थ कर्णावट ने श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी जी महाविद्यालय की चयनित अभावग्रस्त छात्राओं के शिक्षण शुल्क में 05 लाख रुपए से अधिक विपुल धनराशि का अर्थ सहयोग प्रदान करने हेतु स्वीकृति प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में दिव्य अलख जगाने का कार्य किया जिसके लिए संपूर्ण स्काई ब्ल्यू कर्णावट परिवार साधुवाद के पात्र है।

विशेष समारोह में करेंगे बहुमान संस्था महामंत्री डॉ नरेंद्र पारख ने बताया की जैनाचार्य प्रवर श्री विजय भगवन के अंतेवासी परिवार का वर्द्धमान परिवार की ओर से ब्ल्यू स्काई टीम (भामाशाह कर्णावट परिवार) का एक विशेष समारोह में स्वागत करते हुए बहुमान किया जायेगा।
संस्था चेयरमैन भामाशाह सुनील खेतपालिया एवं कोषाध्यक्ष देवराज लोढ़ा ने ब्ल्यू स्काई कर्णावट परिवार को साधुवाद देते हुए उनके इस सेवा कार्यों की खूब अनुमोदना की हैं।

