टीआई पर गिरी निलंबन की गाज : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के केस को दर्ज करने में की देरी, SSP ने किया सस्पेंड

टीआई पर गिरी निलंबन की गाज : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के केस को दर्ज करने में की देरी, SSP ने किया सस्पेंड

जशपुर। जिले में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के केस को देरी से दर्ज करने वाले कोतवाली टीआई आशीष कुमार तिवारी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन ने शिकायत मिलने पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी को आदेश दिया गया है। मामले में पुलिस फरार आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कोतवाली क्षेत्र एक छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बन्ध किया गया है, इस दौरान इसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। टीआई आशीष कुमार तिवारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच का आदेश दिया गया है। जांच के लिए एसडीओपी को आदेशित किया गया है। 7 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच पूर्ण कर एसएसपी को प्रेषित करेंगे।

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टिया, सिटी कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में टीआई सिटी कोतवाली के द्वारा देरी से एफआईआर दर्ज करने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच के लिए एसडीओपी को आदेशित किया गया है, मामले में पुलिस फरार आरोपी की पता साजी कर रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Chhattisgarh