महिला BLO से बत्तमीजी : BJP पार्षद पर लगाया धमकी और बदतमीजी का आरोप, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

महिला BLO से बत्तमीजी : BJP पार्षद पर लगाया धमकी और बदतमीजी का आरोप, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ के रायपुर राजधानी के महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में एसआईआर सर्वे के दौरान महिला बीएलओ अधिकारी ने रायपुर के भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत हुई इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें बीएलओ अधिकारी अपने अधिकारी से फोन पर रोते हुए शिकायत कर रही हैं।

वीडियो में महिला बीएलओ अधिकारी यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि भाजपा पार्षद ने उनसे सवाल किया, आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं, भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं? इसके बाद पार्षद ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह विधायक से इसकी शिकायत करेंगे।

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया और कहा, तुहें तमीज नहीं है, मैं तुहारे खिलाफ रिपोर्ट करूंगा। बीएलओ अधिकारी ने सीनियर को बताया कि, पार्षद ने मुझे फोन करके कहा कि किससे पूछकर मैं सर्वे कर रही हूं और कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों काम कर रही हूं।

Chhattisgarh