बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 19 नवंबर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फर्जी जमीन के दस्तावेज से 20 लाख का लोन लेना वाले फरार आरोपी को पुलिस ने शिवरीनारायण से गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सकरी टीआई विजय चौधरी ने बताया, साल 2024 में शिवरीनारायण तनाउत निवासी हेमन कुमार केवट पिता लखनलाल केवट 45 साल ने पटवारी राजकिशोर सवईया, कम्प्यूटर आपरेटर सतवन सिंह टण्डन से सांठगाठ कर ग्राम पोड़ी के 8 जमीन का फर्जी दस्तावेज अपने नाम पर बनवा लिया था।
उक्त फर्जी दस्तावेज के माध्यम से उसने आईडीएफसी फस्ट बैंक भाठापारा से 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। लोन की किस्त नहीं पटने पर बैंक अधिकारियों के द्वारा दस्तावेज की जांच कराई गई, जिससे दस्तावेज फर्जी पाया गया था।
तत्कालीन गनियारी नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने हेमन सिंह केवट, पटवारी राजकिशोर सवईया, आपरेटर सतवन सिंह टण्डन के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4, 338, 340, 2, 336, 3, 61, 2 के जुर्म दर्ज कर लिया गया था। उस दौरान पटवारी व आपरेटर ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले लिया था।
लोन लेने वाला मुख्य आरोपी हेमन कुमार फरार चल रहा था। टीआई चौधरी व एसआई हेमंत आदित्य ने स्टाप के साथ तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से मंगलवार को शिवरीनारायण में दबिश देकर फरार आरोपी हेमन कुमार केंवट को गिरफ्तार कर लिया है।

