रेलवे ब्रिज के नीचे मिली संदिग्ध लाश : इलाके में मचा हड़कंप, जांच मे जुटी पुलिस

रेलवे ब्रिज के नीचे मिली संदिग्ध लाश : इलाके में मचा हड़कंप, जांच मे जुटी पुलिस

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 19 नवंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका इलाके में बुधवार को रेलवे ब्रिज के नीचे नाले में एक व्यक्ति की संधिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामनगर कर्मा चौक निवासी शेखर ध्रुव के रूप में हुई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह इलाके के लोगों ने नाली में लाश देखा, जिससे मचा हड़कंप गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh