रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 23 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और दुर्ग जिले से धर्म परिवर्तन के दो अलग- अलग मामले सामने आए हैं। दुर्ग में सामाजिक बैठक की आड़ में धर्मपरिवर्तन को लेकर विवाद गहरा गया। साहू समाज के व्यक्ति पर धर्मान्तरण कराने का आरोप लगा है।
आरोपी व्यक्ति ने पूर्व में खुद भी धर्मपरिवर्तन कर चूका है। मामले में विवाद बढ़ता देख तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देते हुए नजर आए। पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

वहीं कांकेर विधायक आशाराम नेताम के गृह ग्राम बेवरती में भी धर्मान्तरित महिला के शव दफ़न को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान महिला की मौत के बाद गांव का एक परिवार शव दफ़न की तैयारी कर रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने धर्मान्तरित महिला के शव दफ़न का विरोध किया। परिवार को ग्रामीणों ने घेरा लिया है।

