नक्सलियों के पत्र पर सीएम साय का जवाब : बोले- पहले करें सरेंडर, उनके लिए सरकार ने की है बढ़िया व्यवस्था

नक्सलियों के पत्र पर सीएम साय का जवाब : बोले- पहले करें सरेंडर, उनके लिए सरकार ने की है बढ़िया व्यवस्था

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 24 नवंबर। सीएम विष्णु देव साय दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इसके पूर्व उन्होंने नक्सलियों के प्रस्ताव पर मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होने के बाद बस्तर में विकास पहुंचाना है। सरकार की नियद नेल्लानार योजना से सुदूर इलाकों में विकास पहुंच रही है। अब एग्रीकल्चर, पर्यटन सभी को आगे बढ़ाना है।

सीएम साय ने कहा कि होम स्टे को भी नई उद्योग नीति में शामिल किया गया है। इन सभी के विकास से बस्तर में विकास होगा। नक्सलियों ने सरेंडर के लिए सीएम को पत्र लिख समय मांगा है। मामले में सीएम साय ने कहा- जब से हम सरकार में आए तब से आह्वान कर चुके हैं। नक्सली हिंसा छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। सरकार नक्सालियों साथ न्याय करेगी।

Chhattisgarh