राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 26 नवंबर। ‘‘कौन कहता है, आसमान में सुराग नहीं हो सकता। अरे यारों एक पत्थर तो, तबीयत तो उछालों तो सहीं।’’ इस कथन को चरितार्थ करने का काम नगर के युवा (विकलांग) बॉडी बिल्डर खिलाड़ी चौखडिय़ा पारा वार्ड नं.40 के निवासी महेन्द्र यदु (लल्ला) ने अपनी कड़ी मेहनत, एकाग्रता, दम के बलबूते पर आने वाले वर्ष में वल्र्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशीप में अपने समूह वर्ग से भारत का प्रतिनिधित्व करने का रास्ता साफ कर लिया है।
उक्त स्पर्धा के संबंध में राजनांदगांव जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि मुम्बई में 21, 22 एवं 23 नवंबर 2025 को इंटरनेशनल शेरू क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आईएचएफएफ (इंटरनेशनल हेल्थ स्पोट्र्स फिटनेश) के द्वारा आयोजित की गई इस स्पर्धा में भारत के चुने हुए बॉडी बिल्डरों को आमंत्रित कर मि. वल्र्ड स्तर के बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा हेतु स्टेज प्रदान किया जाता है। पदक विजेता बॉडी बिल्डरों का चयन मि. वल्र्ड काम्प्टीशन हेतु किया जाता है ।
महेन्द्र यदु के राजनांदगांव आगमन 25 नवंबर को हुआ। इस अवसर पर राजनांदगांव जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ भेंटकर मिठाई खिलाकर बाजे-गाजे के साथ यदु का स्वागत किया। इस स्पर्धा में टीम कोच के रूप में शुभम सोनी डायरेक्टर हार्डकोर जीम, मैनेजर के रूप में सुजल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

