हेडमास्टर पर गिरी गाज : SIR में लापरवाही बरतने के बाद SDM से की बदसलूकी, DEO ने किया सस्पेंड

हेडमास्टर पर गिरी गाज : SIR में लापरवाही बरतने के बाद SDM से की बदसलूकी, DEO ने किया सस्पेंड

जगदलपुर(अमर छत्तीसगढ) 29 नवंबर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने और सरकारी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में राजनगर प्राथमिक शाला के हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार, हेडमास्टर पर न केवल पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप है, बल्कि उनके खिलाफ बकावण्ड एसडीएम के साथ शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने की भी शिकायत मिली थी। दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है।

Chhattisgarh