PM आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : जिला पंचायत CEO ने 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक को किया बर्खास्त

PM आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : जिला पंचायत CEO ने 5 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक को किया बर्खास्त

गरियाबंद(अमर छत्तीसगढ) 30 नवंबर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पीएम आवास के कार्य का प्रोग्रेस दिखाने मई महीने में की गड़बड़ी के खुलासे के बाद अब जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।

जिला सीईओ प्रखर चंद्राकर ने खबर की जांच कराई। वहां 4 सदस्यीय जांच टीम ने देर रात तक पंचायतों में जाकर रिपोर्ट तैयार किया। अफसरों की टीम में पद्मिनी हरदेल, बुद्धेश्वर साहू, जितेंद्र पाठक और अजित शर्मा शामिल रहे।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला सीईओ के निर्देश के बाद मैनपुर जनपद सीईओ श्वेता वर्मा ने ग्राम पंचायत खजूर पदर के आवास मित्र नरोत्तम यादव, सरईपानी के धनेश्वर यादव, नवापारा के प्रमोद कुमार नागेश, बजाड़ी के दयानंद यादव, मूचबहाल के सत्यवान साहू और धोबनमाल पंचायत के रोजगार सहायक खीरसिंह बघेल को आज सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Chhattisgarh