संयम मार्ग की पथिक मुमुक्षु विनीता का ब्यावर में बहुमान… मुमुक्षु विनिता ने वरिष्ठ महासती शारदा कवर जी से लिया आशीर्वाद

संयम मार्ग की पथिक मुमुक्षु विनीता का ब्यावर में बहुमान… मुमुक्षु विनिता ने वरिष्ठ महासती शारदा कवर जी से लिया आशीर्वाद

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़)

(प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार की कलम से….)

आगामी 22 फरवरी 2026 को अपार संपदा एवम सारे राजसी सुखों को त्यागकर संयम मार्ग धारण करने वाली युवा मुमुक्षु विनिता के ब्यावर आगमन पर भव्य अगुवाई करते हुए बहुमान किया गया इस मौके पर भगवान महावीर के जिनशासन को दीपाने वाले गुरु भगवंतो सहित मुमुक्षु के जयकारों से समूचा क्षेत्र धर्म एवम अध्यात्म से गूंज उठा।


मुमुक्षु को बाल्यकाल में ही संसार असार लगने लगा
श्री अखिल भारतीय स्थानक वासी जयमल जैन श्रावक शाखा ब्यावर के मंत्री सुश्रावक दुलीचंद मकाणा ने अमर छत्तीसगढ़ के राजस्थान प्रमुख प्रकाश जैन से विशेष वार्ता में बताया कि हरियाणा के पानीपत के छोटे से कस्बे राजिया खेड़ी के लब्ध प्रतिष्ठित सोनी परिवार मे जन्मी मुमुक्षु विनीता को बाल्यकाल से व विशेष तौर से 18 वर्ष की आयु मे ही ये संसार आसार लगने लगा।


मुमुक्षु विनिता के पैतृक गांव में होगी जैन भगवती दीक्षा
विनीता ने सांसारिक मोहमाया का त्याग कर जिन शासन की पताका फहराने का दृढ़ निश्चय कर परम पूज्य गुरुदेव श्री धर्म मुनि जी मा. सा. को एवम गुरूनी जी महाराज को अपनी भावना बताई,और संयम मार्ग के पथिक बनने को लालायित हुई।

गुरु भगवन ने उसकी भावनाओं को साकार करने एवम परिवार की स्वीकृति के बाद आगामी नव वर्ष में मुमुक्षु बहन विनिता के दृढ़ निश्चय एवम उसकी भावनाओं को मान देते हुए 22 फ़रवरी ,2026 को मुमुक्षु के पैतृक गांव राजियाखेड़ी मे जैन भगवती दीक्षा अंगीकार कर संयम मार्ग पर आरूढ़ करने का निर्णय सुना दिया।

मुमुक्षु के इस साहसिक कदम की ब्यावर सहित सम्पूर्ण जैन जगत में मुक्त कंठ से वाह वाही करते हुए खूब अनुमोदना की जा रही हैं।
वीर पिता सुरेश सोनी के कुल एवं वीर माता सीमा सोनी की कुक्षी को धन्य कर शासन का दिव्य सितारा बनने जा रही मुमुक्षु विनीता का शनिवार को ब्यावर आगमन पर भव्य अगुवाई करते हुए श्री अखिल भारतीय स्थानक वासी जयमल जैन श्रावक शाखा ब्यावर के तत्वाधान मे प. पू. महासती शारदा कँवर जी म. सा. आदि ठाणा 6 के पावन निश्रा मे विनोद नगर स्थित जैन श्रुताचार्य चौथ स्मृति भवन मे मुमुक्षु विनिता की खोल भराई कर मुमुक्षु का भव्य बहुमान कर संयम जीवन की शुभकामनायें दी गईं।


केसरिया केसरिया आज म्हारो रंग केसरिया से गुंजा समूचा क्षेत्र
मुमुक्षु विनिता के बहुमान एवम अभिनंदन समारोह मे प. पू. म. सा. शारदा श्री जी एवम महासती मंडल ने केसरिया केसरिया आज म्हारो रंग केसरिया गीत की सामूहिक प्रस्तुति प्रस्तुत कर माहौल को भाव भीना बनाते हुए पूरे क्षेत्र को धर्म प्रभावना से गुंजायमान कर दिया।


मुमुक्षु के बहुमान समारोह में इन्होंने की शिरकत
बहुमान समारोह मे संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी वीर संघ एवम श्री वर्धमान शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष शान्तिलाल नाबरिया, श्री दिवाकर संघ ब्यावर सिरमौर देवराज लोढा, दिवाकर संघ युवा चेता हेमंत बाबेल, रमेश बोथरा,अनिल श्रीश्रीमाल मनीष मकाणा, प्रसन्न संचेती, पदम गादिया, चंदुलाल कोठारी सहित भारी तादाद में श्रद्धालु श्रावक श्राविकाएं समारोह के साक्षी रहें।

संघ के प्रसन्न संचेती ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूज्य महासती प्रमूखा के दिव्य मांगलिक एवम भगवान महावीर की जयकारों के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Chhattisgarh