अवैध धान भंडारण पर एक्शन : पांच ठिकानों से 215 क्विंटल धान और सात वाहन जब्त

अवैध धान भंडारण पर एक्शन : पांच ठिकानों से 215 क्विंटल धान और सात वाहन जब्त

कांकेर(अमर छत्तीसगढ) 1 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ से कांकेर जिले में अवैध धान खरीदी और भंडारण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर दिलीप कुमार वासनिक के निर्देश पर गठित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 5 मामलों में कुल 215 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पूरे सीजन में अब तक 5 करोड़ रुपये मूल्य का धान और 7 वाहन ज़ब्त किए जा चुके हैं।

जांच के दौरान टीमों ने पाया कि कई कोचिए और बिचौलिये किसानों का नाम बताकर बिना वैध दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में धान छिपाकर रखे हुए थे। बाजार और समर्थन मूल्य के अंतर का फायदा उठाने के लिए यह धान अवैध रूप से खरीदा गया था।

प्रशासनिक दबिशों के बाद अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है, जबकि कई स्थानों पर धान को छिपाने या रात में अन्य जगह ले जाने की कोशिशें भी सामने आई हैं। कलेक्टर वासनिक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खरीदी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Chhattisgarh