बालोद(अमर छत्तीसगढ) 1 दिसम्बर।
आज देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 128वां संस्करण का प्रसारण हुआ।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण, जनसहभागिता युवा शक्ति, और समाजहित के विषयों पर देशवासियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के उपरांत कलार समाज के तत्वधान में जिला स्तरीय कलार महोत्सव जिला बालोद के ग्राम कलंगपुर में रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर के आयोजक – नवचेतना फाउंडेशन नई दिशा- नई सोच कलंकपुर द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम के अध्यक्ष चमन लाल सिन्हा, अति विशिष्ट अतिथि रूपनारायण सिन्हा योग आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, यज्ञदत्त शर्मा उपाध्यक्ष लघु वनोपज छत्तीसगढ़ शासन योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद विधानसभा क्षेत्र, यशवंत जैन प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़, चमन देशमुख जिला अध्यक्ष भाजपा, वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही, राजेंद्र राय पूर्व विधायक गुंडरदेही, तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, विजय सिन्हा अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा, पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष नगर पंचायत गुंडरदेही, युवराज मारकंडे अध्यक्ष भाजपा मंडल गुंडरदेही शामिल हुए।
तथा विकास जैन जिला भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री, सतीश साहू भाजपा नेता, टोमन साहू किसान नेता व समाज सेवी,चमन कुमार दड़सेना, सी.एम.ओ .डॉ. वीके, अरविंद टंडन एम. एल. सी , वंदन राजेंद्र हिरवानी जनपद पंचायत सदस्य, पुष्पा गोविन्द सिन्हा ग्राम पंचायत सरपंच एवं समस्त ग्रामीणजन एवं भारतीय जनता पार्टी के गणमान्य नेतागण व कार्यकर्तागण शामिल हुए।
रक्तवीर फनेंद्र जैन, हितेश जैन रक्तदाता 130वी बार करने पर सम्मानित किया गया।
सड़क सुरक्षा कवच हेलमेट सभी रक्तवीरो को संस्था द्वारा प्रदत्त किया गया डाक्टर अजित सिंग एवं समाजसेवी हितेश जैन ने रक्तदाताओं को सम्मान प्रदत्त किए ।

