सूदखोर रोहित तोमर भगोड़ा घोषित : रायपुर पुलिस को पता बताने वाले को मिलेगा पांच हजार का इनाम, कई महीनों से है फरार

सूदखोर रोहित तोमर भगोड़ा घोषित : रायपुर पुलिस को पता बताने वाले को मिलेगा पांच हजार का इनाम, कई महीनों से है फरार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मारपीट, सूदखोरी, जबरन वसूली, अपहरण तथा हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल वीरेंद्र के साथ रोहित तोमर की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। वीरेंद्र तोमर के दबोचे जाने के बाद पुलिस ने रोहित तोमर को भी भगोड़ा घोषित कर दिया है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने रोहित तोमर का पता बताने वाले को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पूर्व में पुलिस ने वीरेंद्र तोमर के लिए भी पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

वीरेंद्र को पुरानी बस्ती थाना की पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन के अनुसार वर्ष 2013 में हत्या के मामले में वीरेंद्र तोमर का बिलासपुर हाईकोर्ट ने रीव्यू पिटीशन खारिज कर दिया है।

हत्या के प्रकरण में वीरेंद्र तोमर की निचली अदालत में अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। सूदखोरी के विवाद में वीरेंद्र तोमर पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों भाइयों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Chhattisgarh