रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 2 दिसम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन पहले ही चार दिनों तक राजधानी रायपुर में रहकर लौटे हैं, अब वे एक बार फिर से 12 दिनों बाद 13 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक का समापन करने के लिए जगदलपुर आएंगे। इसी दिन प्रदेश सरकार के दो साल भी पूरे हो रहे हैं।
प्रदेश सरकार अपने दो साल पूरे होने पर कई आयोजन करने वाली है। एक बड़े आयोजन में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगे। यह आयोजन 22 दिसंबर को होगा। केंद्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का ऐलान किया है। अब नक्सलवाद अंतिम सांसें भी ले रहा है। नक्सलवाद को लेकर अमित शाह छत्तीसगढ़ और दिल्ली में लगातार रणनीति भी बना रहे हैं।
राजधानी रायपुर में ही तीन दिनों तक डीजी-आईजी कांफ्रेंस में एक बार फिर से नक्सलवाद को समाप्त करने के साथ ही बस्तर के विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। इस कांफ्रेंस में तीन दिनों तक यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहे हैं। वे भी एक दिन पहले ही शाम को दिल्ली लौटे हैं।

