गैरेज में लगी भीषण आग : 25 मोटरसाइकिलें और अन्य सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

गैरेज में लगी भीषण आग : 25 मोटरसाइकिलें और अन्य सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

कोरबा(अमर छत्तीसगढ) 8 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मोटरसाइकिल गैरेज के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गैरेज के सामने रखे लगभग 25 मोटरसाइकिलें और अन्य सामान जलकर राख हो गए। इसकी सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका व एरिकेशन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह घटना पोंडी उपरोड़ा की है। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और रहवासियों में हड़कंप मच गया। वही आग लगने का कारण का शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। फिलहाल बांगों पुलिस मामले की जांच रही है।

Chhattisgarh