जेल भेजे गए अमित बघेल : कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा, जमानत याचिका भी की ख़ारिज

जेल भेजे गए अमित बघेल : कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेजा, जमानत याचिका भी की ख़ारिज

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 8 दिसम्बर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां करते ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। अमित बघेल ने आज जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल देवेन्द्र नगर थाना पहुंचे थे। जहां पर भारी गहमागहमी के माहौल में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं गिरफ़्तारी के बाद शुक्रवार को ही पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा के कोर्ट में पेश किया गया था। थोड़े देर में कोर्ट का फैसला भी सामने आ गया है जिसके अनुसार, अमित बघेल 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

अमित बघेल ने मां के अंतिम-संस्कार के शामिल होने के लिए अमित बघेल ने आवेदन दिया है। वहीं पुलिस कस्टडी के साथ मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है।

जिनका उनके पैतृक गांव पथरी में अंतिम संस्कार किया जायेगा। समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था।

Chhattisgarh