ब्यावर राजस्थान(अमर छत्तीसगढ़) ,09 दिसम्बर
(प्रकाश जैन की कलम से)
नगर के सबसे पुराने हाला जैन मंदिर में मंगलवार दोपहर श्री दादा गुरूदेव के अनन्य भक्त सुरेंद्र कुमार चौपड़ा परिवार द्वारा वरिष्ठ जैन साध्वी जय प्रभाश्री महाराज एवम साध्वी रत्ना डॉ संयम ज्योति महाराज श्री ठाणा 03की पावन निश्रा में श्री दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा श्रद्धा भक्ति एवम समर्पण भावों के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने दादा गुरुदेव के खूब जयकारे लगाए।

नेहरू गेट बाहर स्थित जैन हाला मंदिर परिसर में स्थित श्री दादा गुरुदेव की प्रतिमा के समक्ष भक्त श्रद्धालुओ ने लगातार 03 घंटे तक श्री दादा गुरुदेव की भक्तिमय पूजा का पाठ कर गुरु भक्ति में गहरे गोते लगाए।

मिनल ने वैवाहिक बंधन में बंधने से पहले दादा गुरुदेव के पूजन की इच्छा जताई
पाली के लब्ध प्रतिष्ठित व्यवसाई
सुश्रावक सुरेंद्र चौपड़ा की बिटिया मिनल ने वैवाहिक बंधन से पूर्व श्री दादा गुरुदेव की वृहद पूजा साधु संतो के सानिध्य में समाज के साथ करने का सपना बुना था।उसके दिव्य सपने को साकार किया उसके बड़े पिता ब्यावर के समाज सेवी बिरदी चंद अनिल कुमार चौपड़ा ने मंगलवार को उसके विवाह से पूर्व श्री खतरगच्छ जैन संघ की वरिष्ठ साध्वी रत्ना के पावन सानिध्य में श्री दादा गुरुदेव की पूजा का आयोजन करवाकर जिसमें नगर के गणमान्य श्रावक श्राविकाओं ने हिस्सा लेकर समूचे नेहरू नगर की गुरु भक्ति से गुंजायमान कर दिया।

जैन धर्म के सबसे बड़े महामंत्र नवकार के सामूहिक जाप से इस भव्य पूजा का आगाज हुआ। गायक महेंद्र छाजेड़ एवम दिलीप बोरुंदिया के कुशल एवम प्रभावी संयोजन में आयोजित दादा गुरुदेव पूजन में भक्तों ने भक्ति भावो से गहरी डुबकियां लगाते हुए मानव जीवन को सार्थक किया।

गुरु बिन जीवन कोरा है,जीवन में गुरु भक्ति अवश्य करें
इस मौके पर साध्वी श्री जयप्रभा महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भक्तों को दादा गुरुदेव चालीसा का नित्य पाठ करना चाहिए। जिस घर में प्रतिदिन गुरु भक्ति होती है वहां सुख शांति का वासा रहता है। उन्होंने कहा की जीवन में गुरु की गहरी महत्ता है।

गुरु बिना जीवन कोरा है। जिसके जीवन में गुरु नही वो जीवन जीवन नहीं। गुरु बिना जीवन अधूरा है।इस मौके पर दोनों साध्वियों सहित गायक महेंद्र छाजेड़ व दिलीप जैन ने एक के बाद एक भजनों की भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर भक्त श्रद्धालुओ को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

इस मौके पर माणक चौपड़ा,शंकरलाल,उदयकुमार,
हुकमीचंद भंसाली,प्रकाश जैन, संजय लोढा, मितेश चोपड़ा,मांगीलाल मेहता, अशोक बुरड़,चंद्र कुमार जैन खुशीराम बोहरा, निहालचंद चोपड़ा,कमल श्रीश्रीमाल, अभिषेक,मयंक अंनत जैन,सहित श्रावक मंडल के सदस्य गण एवं महिला मंडल की नीरू जैन, सुलोचना चोपड़ा,प्रभा मुथा,रेणु चोपड़ा,उषा चोपड़ा अनीता बंब,सीमा चोपड़ा,आरुषि चोपड़ा, सुनीता प्रभा मुथा, अनीता बम्ब, पुष्पा लोढ़ा, सहित संघ सदस्य एवं महिला मंडल की श्राविकाओ ने दादा गुरुदेव पूजन का आनंद उठाया।

प्रकाश जैन,अमित मेहता
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन सुनील जैन
फोटो जर्नलिस्ट
एक्सप्रेस न्यूज चैनल
जयपुर ब्यावर


