रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 10 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई की है।
निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन 8 में आज टीम ने कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 18 बड़े बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद की कार्रवाई की है।

नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।



