छत्तीसगढ़ आएंगे गृह मंत्री शाह : बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे शामिल, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ आएंगे गृह मंत्री शाह : बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे शामिल, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 11 दिसम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने के लिए दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इसके लिए उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। श्री शाह शुक्रवार की रात 10:00 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

माना एयरपोर्ट से वे सीधे मेंफेयर रिसोर्ट रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन शनिवार दोपहर 1:30 बजे माना एयरपोर्ट से वे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.45 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 से 4.45 बजे तक बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात जगदलपुर से वे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Chhattisgarh