बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह : गृह मंत्री शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में आने की अपील, बोले- कामनवेल्थ में खेलेगा यहां का खिलाड़ी

बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह : गृह मंत्री शाह ने नक्सलियों से मुख्यधारा में आने की अपील, बोले- कामनवेल्थ में खेलेगा यहां का खिलाड़ी

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 13 दिसम्बर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि, हमने तय किया था 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सल मुक्त कर देंगे।

मैं 2026 नवंबर में आऊंगा तब तक पूरे भारत से नक्सल मुक्त होगा। तब कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिला 2030 तक देश का विशिष्ट जिला होगा। अगले 5 साल में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, वनोपज की प्रोसेस के लिए यूनिट लगाया जाएगा। नक्सलवाद से वापस आए लोगों के लिए सुंदर पुनर्वास होगा। बस्तर में नक्सली नाग बन कर बैठे थे। 31 मार्च 2026 को इस देश नक्सलवाद से मुक्त होगा।

मैं बचे हुए नक्सलियों से अपील करता हूं कि, आप वापस आइए और अच्छे से जीवन जियें। आने वाले कामनवेल्थ में बस्तर के खिलाड़ी खेलेगा। खेलो इंडिया ट्राइबल के लिए छत्तीसगढ़ को चुना गया है। बस्तर में अब भय नहीं है और विकास का पर्याय बन रहा है। बस्तर में भारतमाता की जय गूंज रहा है।

Chhattisgarh