सीआरपीएफ जवान ने की ख़ुदकुशी : सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सीआरपीएफ जवान ने की ख़ुदकुशी : सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

गरियाबंद(अमर छत्तीसगढ) 13 दिसम्बर। छत्तीसगढ़- ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा के आश्रित ढेकूनपानी सीआरपीएफ कैंप से सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहां कैंप में तैनात एक जवान ने अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गई है।

मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खुदकुशी के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Chhattisgarh