जंगल में बाघ का शिकार : शरीर से नाख़ून और दांत निकाल ले गए शिकारी, जांच में जुटा वन विभाग

जंगल में बाघ का शिकार : शरीर से नाख़ून और दांत निकाल ले गए शिकारी, जांच में जुटा वन विभाग

सूरजपुर(अमर छत्तीसगढ) 15 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैंसामुंडा के जंगल में बाघ के शिकार का मामला सामने आया है। शिकारी बाघ के शरीर से नाख़ून और दांत निकाल ले गए हैं। वहीं पास में ही एक हथियार बरामद किया गया है। जिसकी वजह से शिकार की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही जिले के डीएफओ सहित आस- पास के रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं वन विभाग इस पर कुछ भी कहने से बचता हुआ दिखाई दे रहा है। बाघ के इस तरह खुलेआम शिकार से विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। बताया जाता है कि, बाघ लंबे समय से यहां रह रहा था। जिसकी जानकारी शिकारियों को थी।

Chhattisgarh