शराब घोटाला : कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी, बोले- बाहर नहीं लाते, जेल में हूं प्रताड़ित

शराब घोटाला : कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी, बोले- बाहर नहीं लाते, जेल में हूं प्रताड़ित

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 17 दिसम्बर। शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया। जहां उन्होंने कहा कि, जनवरी में जेल जाने के बाद पहली बार आज बाहर आया हूं। कितने बार बोलने के बाद आज बाहर आया हूं।

मुझे हार्ट के साथ- साथ शुगर और आंख की बीमारी है। विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, क्या करें? मैने विधानसभा में बस्तर की बात उठाई थी, इसलिए ही तो जेल में रखा है।

विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के सवाल पर कवासी लखमा ने कहा कि इस संबंध में मैने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। राजकुमार कॉलेज में हुए विधानसभा के पहले सत्र में शामिल हुआ था। पुराने विधानसभा के सत्र में शामिल नहीं हो पाने का मुझे अफसोस है। वहीं विधानसभा में बस्तर के मुद्दों को नहीं उठा पाने पर अफसोस जताया।

Chhattisgarh