नाबालिग ने की आत्महत्या : पिता ने मोबाइल के लिए लगाई डांट तो बेटी ने लगा ली फांसी

नाबालिग ने की आत्महत्या : पिता ने मोबाइल के लिए लगाई डांट तो बेटी ने लगा ली फांसी

पखांजूर(अमर छत्तीसगढ) 18 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक पिता ने मोबाइल के लिए नाबालिग बेटी ने डांटा तो घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बांदे थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोबाइल को लेकर पिता ने बेटी को डांटा था। इससे नाराज होकर आज सुबह जब घर में कोई नहीं था तो नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Chhattisgarh