वर्द्धमान वार्षिक उत्सव वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में आयरा गरवाल रही अव्वल

वर्द्धमान वार्षिक उत्सव वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में आयरा गरवाल रही अव्वल


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 20 दिसम्बर।
प्रदेश के नामी शिक्षण संस्था श्री वर्धमान शिक्षण समिति के वार्षिक उत्सव की ब्यावर में दो दिनों से धूम मची हुई हैं। संस्था के इस सालाना उत्सव को एक जश्न के रूप में मनाया जा रहा है।

वर्धमान के महाउत्सव के तहत बी एल गोठी पब्लिक स्कूल की तीसरी क्लास की मेघावी छात्रा आयरा गरवाल ने वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया नन्ही अदाकारा ने अपने हुनर से सभी को रोमांचित कर दिया।
विजेता छात्रा आयरा गरवाल को ब्यावर जिला कलेक्टर कमलराम मीणा एवम जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह राठौड़ ने प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफ़ी प्रदान कर सम्मानित किया।


इस मौके पर वर्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष ख्यतानाम भामाशाह सुनील खेतपालिया,सचिव डाँ नरेन्द्र पारख,प्राचार्य धर्मेन्द्र शर्मा ने भी शिरकत कर इस होनहार छात्रा की मुक्त कंठ से हौंसला अफजाई की।

मेरे रश्क ए कमर,तेरी पहली नजर पर थिरके दर्शक,वाहवाही से गूंजा वर्धमान परिसर
वर्धमान के स्कुली स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आयरा गरवाल ने केसियो पर मेरे रश्क-ए-कमर … तेरी पहली नजर…. गीत की धुन से वर्धमान परिसर में खचाखच भरे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस नन्ही नौनिहाल बच्ची के सधे हुए हाथों से छेड़े गए तराने की जिला कलक्टर श्री मीणा एवं पुलिस कप्तान श्री राठौड़, वर्धमान शिक्षक समिति के सिरमौर समाजसेवी सुनील खेतपालिया, सचिन नरेंद्र पारख सहित नगर के लब्ध प्रतिष्ठित लोगों ने जमकर सराहना करते हुए जोरदार तालियों से इस नन्हे कलाकार की वाहवाही करते हुए उसका उत्साह बढ़ाया। कोकिल कंठी नन्ही गायिका आयरा गरवाल संगीत गुरू मोहित पाराशर से अनेक संगीत यन्त्रों पर प्रशिक्षण ले रही है।
प्रकाश जैन वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh