जांजगीर- चांपा में बदमाश बेख़ौफ़ : ATM में महिला की आँख पर स्प्रे डालकर पैसे ले भागा चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद

जांजगीर- चांपा में बदमाश बेख़ौफ़ : ATM में महिला की आँख पर स्प्रे डालकर पैसे ले भागा चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद

जांजगीर चांपा(अमर छत्तीसगढ) 20 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले से लूट का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां PNB (पंजाब नेशनल बैंक) के कर्मचारियों के 50 हजार रुपये की लूट की गई है।

आरोपी ने मुँह में गमछा बांधकर इस वारदात को अंजाम दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा के मिनीमाता चौक के पास का है। जहां महिला कर्मचारी एटीएम मे पैसा डालने के लिए गई थी। जिनसे 50 हजार रुपये की लूट हो गई। आरोपी मुंह मे गमछा बाँध कर पहुंचा था।

आरोपी ने महिला कर्मचारियों के आँख मे स्प्रे डाल कर लूट की। यह पूरी घटना ATM में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। आरोपी ने गमछे सेमुँह ढ़क रखा था, जिसके कारण अब तक कुछ पता नहीं लगाया जा सका है। एटीएम मे लगे सीसीटीवी कैमरा के साथ आसपास की सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। ताकि आरोपी का जल्द से जल्द पता लग सके।

Chhattisgarh