राजधानी को लगा ड्रग्स का रोग : कोकीन ड्रग्स लेते हुए युवक- युवतियों का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी को लगा ड्रग्स का रोग : कोकीन ड्रग्स लेते हुए युवक- युवतियों का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 22 दिसम्बर । नए साल से पहले राजधानी रायपुर में सूखे नशे की मांग और सप्लाई तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। फार्म हाउस और प्राइवेट पार्टियों में खुलेआम एमडीएमए और कोकीन जैसे ड्रग्स के सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच ड्रग्स लेते युवक-युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो अमलीडीह कॉलोनी के एक फ्लैट का है। जिसमें नोट रखकर युवक-युवती ड्रग्स की लाइन खींचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गई है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh