रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 23 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात धमतरी वनमंडल के उत्तरी सिरपुर में तेंदुए के शिकार की घटना सामने आई है।
तेंदुए की बॉडी एक कुंए में पाई गई है। जब उसे बाहर निकालकर देख गया तो उसके पैर के चारों पंजे गायब मिले। तेंदुए के शिकार की पुष्टि वन अफसरों ने भी की है।
तेंदुआ के शिकार की जानकारी मिलने के बाद वन अफसरों में हड़कंप मच गया है। शिकारियों की पतासाजी करने जंगल सफारी से डॉग स्क्वायड की टीम रवाना की गई है। वन विभाग के आला अफसरों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

