राजधानी रायपुर में एक और चाकूबाजी : दूध डेयरी में काम करने वाले युवक को साथी ने चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में एक और चाकूबाजी : दूध डेयरी में काम करने वाले युवक को साथी ने चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 24 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम ले नहीं रहीं हैं। मंगलवार की रात दूध डेयरी में काम करने वाले युवक के चाकू के हमले में दूसरे युवक की मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात दोनों ने डेयरी के कमरे में बैठकर शराब पी। फिर पैसे को लेकर बहस हुई थी। बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी झड़प हो गई और गुस्से में सन्नी ने दुर्गेश धृतलहरे के गर्दन और गाल में चाकू घोंपकर मार डाला। आरोपी सन्नी साहू को मेकाहारा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक का नाम दुर्गेश धृतलहरे है और आरोपी का नाम सन्नी साहू बताया जा रहा है। आरोपी सन्नी साहू को मेकाहारा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहां उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभी तक शराब के नशे में है। जिससे पूछताछ पूरी नहीं हो पाई है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

Chhattisgarh