जयमल जैन महिला मंडल की सर्वानुमति से ललिता तातेड संरक्षक मधु कोठारी अध्यक्ष बनें

जयमल जैन महिला मंडल की सर्वानुमति से ललिता तातेड संरक्षक मधु कोठारी अध्यक्ष बनें

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 24 दिसम्बर।
(प्रकाश जैन)
श्री जयमल जैन श्राविका मण्डल शाखा ब्यावर का चुनाव श्राविका मंडल का एक दिवसीय अधिवेशन संघ की वरिष्ठ श्राविका ललिता तातेड की अध्यक्षता में सानंद संपन्न हुआ।

इस मौके पर आयोजित विशेष बैठक का भव्य आगाज सामूहिक महामंत्र के जाप से हुआ महिला मंडल की सदस्यों ने एक स्वर में महामंत्र नवकार की स्वर लहरियों से पूरे क्षेत्र को अध्यात्म से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर महिला मंडल के दो वर्षों हेतु नई कार्यकारिणी का चयन सर्वानुमति से हुआ।


नए महिला मंडल का गठन जैनाचार्य प्रवर परम पूज्य पार्श्वचंद जी म.सा. व डॉ पदमचंद जी म.सा.की सुशिष्या साध्वी प्रमुखा निधिश्री जी की विशेष आज्ञा से नई कार्य कारिणी का सर्व सम्मति से चयन किया गया।

जिसमें संरक्षक ललिता तातेङ, अध्यक्ष मधु कोठारी, उपाध्यक्ष चंचल मकाणा व लीना कोठारी,मंत्री ललिता जी मकाणा,कोषाध्यक्ष ललिता बोहरा सह मंत्री नीतू जी मकाणा सहित कार्यकारिणी के 11सदस्य बनाए गए।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक एवम रचनात्मक कार्य करने का भी निर्णय किया गया। साथ हीं संत महापुरुषों के दर्शन यात्रा पर भी जाने का निश्चय किया गया।

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का बी महिला मंडल ने स्वगत करते हुए संघ उन्नयन एवम विकास में कार्य करने पर बल दिया।

इस अवसर पर महिला संघ प्रमुख सदस्याएं ललिता श्रीश्री माल,चंदन बाला बोहरा,प्रमिला श्रीश्रीमाल,इंद्रा लोढ़ा, चंचल मकाणा,मधु मकाण, प्रविणा सकलेचा एवम अंजू सकलेचा सहित वरिष्ठ मातृ शक्ति अधिवेशन के सांक्षी रहे।


आशीष जैन फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर

Chhattisgarh