बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 27 दिसम्बर । आचार्य भगवंत परम्पूज्य श्री महासेनसूरीजी महाराज साहब और साध्वीजी के बिलासपुर आगमन होने जा रहा है। सकल जैन समाज के द्वारा गुरु भगवंतो के बिहार में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। 28 दिसंबर रविवार को त्रिवेणी डेंटल कॉलेज में प्रवेश के पश्चात सुबह 10 बजे से प्रवचन होंगे । इस अवसर पर बाहर से भी श्रावक श्राविक गुरु भगवंतो के दर्शन करने प्रतिदिन आ रहे हैं।
श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ बिलासपुर सकल जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रावक श्राविका आचार्य गुरु भगवंतो के विहार, आहार, अगवानी में शामिल हो रहे हैं ।

जैसा कि आचार्य भगवंत परम्पूज्य श्री महासेनसूरीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 और साध्वीजी आदि ठाणा 19 नागपुर में चातुर्मास संपन्न करने के पश्चात् रायपुर से 18-19 दिसम्बर को विहार हुवा। रविवार को सुबह बिलासपुर में स्थित त्रिवेणी डेंटल कॉलेज में 8:00 बजे आगमन पश्चात प्रवचन रखा गया है।
आचार्य भगवंत पैदल विहार कर बिलासपुर से वाराणसी बनारस जाएंगे ।आचार्य भगवंत एवं साध्वी जी प्रतिदिन 15 से 18 किलोमीटर का विहार कर रहे हैं जो सुबह 5:00 बजे से प्रारंभ होता है । समाज के सदस्यो द्वारा भगवंतों की गोचरी– पानी की व्यवस्था का लाभ ले रहे।

इस अवसर का लाभ समाज के वरिष्ठ विमल चोपड़ा, नरेंद्र मेहता, सुभाष श्रीश्रीमाल, सुरेंद्र मालू, संजय छाजेड़, संजीव चोपड़ा, तुषार मेहता, कुणाल भयानी, विनोद लुनिया, अभिनव डाकलिया, गौरव डाकलिया, प्रवीण कोचर, शुभम चोपड़ा, चंदन चोपड़ा, रूपेश गोलछा, संगीता चोपड़ा, सारंग चोपड़ा, अमित गोलछा एवं अन्य सकल जैन समाज के बड़ी संख्या मेः सदस्यागण ले रहे हैं।

गुरु भगवंतों के आहार एवं विहार की व्यवस्था के लाभार्थी परिवार
28/12/25 (रविवार)
सुबह: नरेंद्र मेहता, रमेश भायाणी, इंदरचंद बैद, किरण चोपड़ा,
स्थान: त्रिवेणी डेंटल कॉलेज बिलासपुर
29/12/25 (सोमवार)
- स्थान: सामुदायिक भवन नर्मदा नगर बिलासपुर
लाभार्थी: श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ बिलासपुर
30/12/25 (मंगलवार) - सुबह: सुभाष जैन, संजीव चोपड़ा, रुपेश गोलछा
स्थान: सेंदरी
31/12/25 (बुधवार) - सुबह: अभिनव डाकलिया, गौरव डाकलिया, प्रवीण कोचर
रतनपुर , सिद्धि विनायक मंदिर

