ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 29 दिसम्बर।
(प्रकाश जैन)
देश विदेश में प्रख्यात तीर्थों में से एक श्री नाकोडा पार्श्व भैरव महातीर्थ की धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा हेतु हांगकांग से 61 सदस्यों का एक विशेष जत्था दर्शन, पूजा,अर्चना एवं भक्ति भाव करता हुआ ब्यावर होता हुआ जयपुर लोटा।इस जत्थे का ब्यावर में भव्य स्वागत एवम बहुमांन किया गया। विदेशी धरती पर रहने वाले प्रवासी श्रद्धालु जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं देवों के देव श्री नाकोड़ा भैरव देव के दिव्य दर्शन कर खूब अभिभूत हुए साथ ही भक्ति भावों में खूब झूमे।

नवकार के उद्घोषों से गूंजा तीर्थ पार्श्व भैरव के लगाए खूब जयकारे
श्री नाकोड़ा महातीर्थ से जुड़े समाजसेवी,वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि हांगकांग से आए 61 सदस्य विशेष दल ने रविवार अलभोर नाकोड़ा महातीर्थ को नवकार महामंत्र के उद्घोषों से गुंजा दिया।

श्रद्धालु श्रावक श्राविकाओं ने नवकार महामंत्र के जप जाप की सामूहिक स्वर लहरियों से समूचे तीर्थ को गुंजायमान कर दिया ।इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्री पार्श्व भैरव के खूब जय जयकारे लगाए। दल ने एक ही आसन पर मुख्य मंदिर के पट्ट खुलने से पहले मंदिर परिसर के बाहर एक ही आसान पर श्री पार्श्व भैरव इकतीसा, श्री नाकोड़ा भैरव चालीसा का सामूहिक पाठ कर एवं अपनी भजनों की सामूहिक प्रस्तुतियों से श्री भैरव दादा को खूब रिझाया।

मुख्य पट्ट खोलने के सहज लाभ से पुलकित हुए भक्त श्रद्धालु
श्री नाकोड़ा महातीर्थ के सीईओ सुरेंद्र राज सिंघवी ने बताया कि तीर्थ के मुख्य मंदिर के पट खोलने की बोली लगाने की वर्षों से परंपरा चली आ रही है।रविवार को महातीर्थ में देश-विदेश से हजारों की संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने भाव पूर्ण भक्तिमय उपस्थिति देकर श्री पार्श्व भैरव दादा के दरबार मेंअपनी हाजिरी लगाई।

तीर्थ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अमृत लाल जैन ने बताया कि रविवार को तीर्थ में देश के एडवोकेट समुदाय का राष्ट्रीय अधिवेशन भी आयोजित हुआ। जिसने देश भर के हजारों वकीलों ने शिरकत कर तीर्थ में स्थापित श्री पार्श्व भैरव के दर्शन और पूजा के साक्षी बने। मुख्य मंदिर के पट खोलने का लाभ भी हांगकांग निवासी श्रावक अक्षत हीना जैन परिवार को सहज रूप से ही मिल गया।

इस लाभ को उनके अभिभावक जयपुर के लब्ध प्रतिष्ठित सुश्रावक सुनील मंजू जैन ने दोनो हाथों से भुनाया और मंदिर में सामूहिक तौर से जप जाप,आराधना, भक्ति भावों में तल्लीन होकर श्री भैरव देव को खूब रिझाया। पट्ट खुलने का सहज लाभ प्राप्त होने से संपूर्ण जैन परिवार पुलकित और प्रफुल्लित दिखाई दिया।

रक्षा पोटली बांघकर तीर्थ ने किया सम्मान
तीर्थ सीईओ श्री सिंघवी के नेतृत्व में मंदिर के मुख्य पुजारी घीसू भाई ने यात्रा संघ की सूत्रधार सुश्राविका प्रेम देवी बरडिया अक्षत हीना,नन्हे नौनिहाल नक्श अखी सहित पूरे परिवार के चंदन तिलक लगाकर एवम हाथों में रक्षा पोटली बांधकर स्वागत एवं सम्मान किया।
ब्यावर, नाकोडा में जैन परिवार का अभिनंदन बहुमान
हांगकांग से आए विशेष जत्थे का ब्यावर,तिहारी सहित नाकोड़ा की पावन धरा पर स्वागत एवं भव्य बहुमान कर संघ यात्रा की अनुमोदना की गई।

अजमेर के समाज सेवी सुनील लोढ़ा के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष जलसे का आगाज ओ भेरूजी थारो भक्त बनू मैं,थारो सेवक बनूं मैं, हर पल तेरे साथ रहूं….गीत से हुआ भक्त श्रद्धालु भक्ति में खुब सराबोर होते हुए प्रभु भक्ति में गहरे गोते लगाए ।

लायंस क्लब यूनीक के पूर्व अध्यक्ष राकेश मीना ओसवाल किशनगढ़, दीपक शेफाली मुंबई, महेश बबीता मुंबई, अशोक नीरू अहमदाबाद गौतम चंदा जैन सूरत,समाज सेवी अशोक रीना मेडतवाल जयपुर,
यूवाचेता राजेंद्र अमिता मेडतवाल जयपुर,सुरेंद्र राजकुमारी जैन रानी,सुनील मंजू लोढ़ा अजमेर, सज्जनसिंह बीना कोठारी तिहारी, गौरव अंजली सूरत,सुशील सुलेखा जयपुर, परम गुरु भक्त निर्मल शशि जैन, संजय सुनीता जैन,जयपुर,तिहारी मुंबई सहित ब्यावर के समाज सेवी प्रकाश नीरू जैन,आशीष जैन ने यात्रा संघ परिवार दल की प्रमुखा प्रेम देवी,मंजू सुनील,अक्षत हिना सहित नन्हे नौनिहाल नक्श अखी का मोतियों के हार,शाल साफा,दुपट्टा से स्वागत करते हुए अभिनंदन किया साथ ही स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया।

इस मौके पर संघ परिवार हांगकांग के अक्षत हिना ने सभी श्रद्धालुओं को आकर्षक प्रभावना देकर सम्मानित किया। यात्रा के दौरान भजनों की सरिता बहने के साथ ही प्रदेश की ख्यातनाम मंच संचालिका अमिता जैन के नेतृत्व में अंताक्षरी, विविध जैन हाउजी गेम्स खिलाकर भक्तों का खूब मनोरंजन करते हुए खूब दाद पाई। सभी विजेता प्रतिभागियों की संघ परिवार ने पुरस्कारों से नवाजा।

प्रकाश जैन
वरिष्ठ पत्रकार
आशीष जैन अनिल कवाड़
फोटो जर्नलिस्ट
जयपुर ब्यावर पाली

