नाकोड़ा महातीर्थ के निवर्तमान चेयरमैन अमृतलाल जैन का आज ब्यावर पदार्पण

नाकोड़ा महातीर्थ के निवर्तमान चेयरमैन अमृतलाल जैन का आज ब्यावर पदार्पण

नाकोड़ा राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 30 दिसम्बर।

देश विदेश के प्रख्यात जैन तीर्थ में से एक नाकोड़ा महातीर्थ को नए आयाम देने वाले दे पूर्व अध्यक्ष देश के ख्यातनाम एडवोकेट दोपहर 12:05 बजे नाकोड़ा तीर्थ से जुड़े समाजसेवी प्रकाश जैन के कुंदन नगर आवास पर पहुंचेंगे। जहां नाकोड़ा पार्श्वभैरव के श्रद्धनिष्ठ भक्त गण एवम अनेक संगठनों के प्रमुख गण पूर्व चेयरमैन की अगुवाई करते हुए भव्य स्वागत करेंगे।

श्री जैन एक दिवसीय यात्रा के तहत बलाड़ रोड स्थित जैन दादावाड़ी में पांच दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत कर गुरु भगवान से आशीर्वाद लेते हुए जैन दादाबाड़ी में श्री दादा गुरुदेव के दिव्य दर्शन पूजा अर्चना कर करेंगे।

तीर्थ के पूर्व अध्यक्ष अमृतलाल जैन दादावाड़ी में आयोजित महापूजन में भी बैठ कर अपने कर्मों की निर्जरा के पुण्य का अर्जन करेंगे।

आयोजन के बाद वे नगर के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों से जैन धर्म के विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

श्री जैन मीडिया से भी जैन दादावाड़ी एवं समाज सेवी प्रकाश जैन के यहां रूबरू होंगे शाम को जोधपुर,नाकोड़ा तीर्थ से बाड़मेर पहुंचेंगे।

दादाबाड़ी में जैन समाज करेगा जैन का स्वागत एवम बहुमान

Chhattisgarh